West Bengal

दुर्गापुर : उपमेयर की बेटी और नाती का नाम एनआरसी में नहीं, 10 साल पहले हुई है शादी

Durgapur:  असम में जारी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची दुर्गापुर के पूर्व मेयर सह पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी तथा उपमेयर अनंदिता मुखर्जी की विवाहिता लड़की अपरूपा मुखर्जी बर्मन और उनके बेटे ह्रदयश बर्मन का नाम शामिल नहीं है. जबकि उसके पति हिमांशु बर्मन और बेटी आयूषी बर्मन का नाम सूची में शामिल है. इससे मुखर्जी परिवार की चिंता बढ़ गई है.

इससे उनमें काफी नाराजगी है. ज्ञात हो कि अपरूपा का विवाह दस साल पहले गुवाहाटी के डिप्टी कमिश्नर नागेंद्रनाथ बर्मन के बेटे तथा पेशे से इंजीनियर हिमांशु बर्मन के साथ हुआ था. अपरूपा के पितामह आनंद गोपाल मुखर्जी दो बार सांसद और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे. पिता श्री मुखर्जी दो बार विधायक तथा दुर्गापुर के मेयर रह चुके है. वर्त्तमान में मां अनंदिता मुखर्जी दुर्गापुर की उपमेयर हैं.

इसे भी पढ़ेंः आसनसोलः तेजपाल अपहरण कांड में सीआइडी ने गुजरात से अमित कुमार को किया गिरफ्तार

सभी दस्तावेज़ असम भेजे गये

उपमेयर सुश्री मुखर्जी ने कहा कि उनके दामाद बड़ी कंपनी में गुजरात में कार्यरत हैं. एनआरसी सूची मे उनकी बेटी और नाती का नाम नहीं है. इसे लेकर बेटी ने फोन किया था. अपरूपा का वोटर कार्ड, आधार कार्ड सभी है. इसके बाद भी सूची में नाम नहीं होना आश्चर्य की बात है. उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज़ असम भेजे गये हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन अपने तरीके से काम करता है.

दस्तावेज पेश कर सूची में नाम शामिल करने की दावेदारी की जायेगी. पूर्व विधायक श्री मुखर्जी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति फकीरुद्दीन अली अहमद के परिजनों का नाम भी सूची में नहीं है. केंद्र की भाजपा सरकार देश की शांति नष्ट करना चाहती है.

इसे भी पढ़ेंः आयुष्मान भारत से नहीं होगा मोतियाबिंद का ईलाज, कड़िया मुंडा ने पीएम से योजना से नहीं हटाने का किया आग्रह

Related Articles

Back to top button