
Giridih : गिरिडीह के धनवार थाना के राजधनवार बाजार में रहने वाले एक आलोक गुप्ता नामक व्यवसायी पर एक अनुसूचित जनजाति की छात्रा ने दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में 19 वर्षीय पीड़िता ने धनवार थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें-पीएम के स्वागत के लिए पहले ही रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके थे राज्यपाल, सीएम
अकेला देख दुकानदार ने की दुष्कर्म की कोशिश
पीड़ित छात्रा ने आवेदन में कहा है कि मैं एक छात्रा हूं और अपनी ममेरी बहनों के साथ धनवार स्थित आलोक कुमार गुप्ता के पंचवटी आयुर्वेदिक दुकान में काम करती थी. मैं वहीं काम कर पढ़ाई भी कर रही थी. अचानक 11 सितम्बर 2018 दिन मंगलवार 10 बजे सुबह मैं अपने कमरे में अकेली पढ़ रही थी. उसी वक्त दुकान मालिक आलोक कुमार गुप्ता उम्र लगभग 29 वर्ष मेरे कमरे में आया और कमरे का दरवाजा बंद कर गलत संबंध बनाने का प्रयास करने लगा, जिसका हमने विरोध किया.
बावजूद वह जोर-जबरजस्ती करने लगा. किसी तरह जान और इज्जत बचाते हुए वह कमरे से भाग निकली और घटना की जानकारी अपनी ममेरी बहन मैनो को दी. पर मैनो ने भी आलोक गुप्ता का ही साथ दिया. उसने कहा कि यहां रहना है तो ये सब सहना पड़ेगा. मैनो का जवाब सुन मैं वहां से नकल कर घर चली गयी. घर पर पिता व भाई कोई नहीं था. जिसके कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ. पीड़िता ने नामजद आरोपी पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है. इधर घटना के संबंध में धनवार थाना में 448/376/511/506/34 आईपीसी एवं 3(डब्लू)(1) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खोरीमहुआ पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं.
क्या कहना है आरोपी का पक्ष
आरोपी आलोक गुप्ता ने घटना को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुझ पर लगाये गए आरोप गलत हैं. साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है. इधर इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जेवीएम नेता सुकेज हेम्ब्रम ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है. उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति पर पुलिस प्रशासन अतिशीघ्र कार्रवाई करे, अन्यथा आदिवासी समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा.




