JharkhandRanchi

पीएम के स्वागत के लिए पहले ही रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके थे राज्यपाल, सीएम

Ranchi : आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल प्रभात तारा तक सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी. वहीं कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीएम मोदी को पारंपिक जैकेट पहनाकर उनका स्वागत किया. पीएम के रांची आने के कुछ समय पहले ही सीएम सहित कई आला अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच चुके थे. एयरपोर्ट पहुंचने का समय यह था-

  • 36 AM : मुख्य सचिव और गृह सचिव एयरपोर्ट पहुंचे.
  • 40 AM : मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी एयरपोर्ट पहुंचे.
  • 15 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. वहां पर सीएम सहित राज्यपाल, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
  • 36 PM : एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री प्रभात तारा मैदान पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की कुल आबादी से अधिक लोगों को भारत में मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ…

पूर्व सीएम सहित कई लोगों ने किया पीएम का स्वागत

प्रभात तारा मैदान पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कई लोगों ने किया. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मंत्री अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सुनील सिंह, विधायक अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर, बीस सूत्री अध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल, महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- विपक्ष समझ नहीं पा रहा, मोदी सरकार से मुकाबला कैसे करें : रघुवर दास

पारंपरिक वेशभूषा से मोदी का हुआ स्वागत

स्वागत होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1: 01 बजे मंच पर पहुंचे. वहां उन्होंने योजना से जुड़ी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीएम को पारंपरिक जैकेट पहनाकर स्वागत किया. यह जानकारी डॉ इंद्रभूषण ने मीडिया को दी.

Related Articles

Back to top button