Dhanbad

धनबाद: विधायक की अगुवाई में जेपी आंदोलनकारियों ने नगर आयुक्त से जेपी प्रतिमा को व्यवस्थित करने की मांग की

Dhanbad: कोयलांचल के बैंक मोड़ में जेपी चौक पर लगी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के लिए जेपी आंदोलनकारी नगर आयुक्त के पास पहुंचे. जेपी आंदोलनकारियों का नेतृत्व विधायक राज सिन्हा ने किया. नगर निगम के आयुक्त को बताया गया कि बैंक मोड़ स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तथा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम को पहल करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम आयुक्त को जेपी चौक की स्थिति से अवगत कराया. आगंतुकों की बात सुननेके बाद नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने आश्वासन दिया की जेपी के वार्षिक कार्यक्रम के पहले प्रतिमा को स्वछ और व्यवस्थित कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-245 सीटों में नियुक्ति के लिए होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की उम्रसीमा में तीन वर्ष की छूट संभावित

Related Articles

Back to top button