Dhanbad

धनबाद के गोविंदपुर में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को मारी चाकू, स्थिति गंभीर

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर में शनिवार की शाम को जमीन विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई. जिसमें एक व्यक्ति को बुरी तरह लहूलूहान हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामनगर निवासी नंदू कुमार को जमीन विवाद में कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया. इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया. हालांकि घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दे दी गई है.

Related Articles

Back to top button