
Ranchi : भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के वेतन पुनरीक्षण मुद्दे पर प्रबंधन के साथ एनजेसीएस (NJCS) की वार्ता 18 मई को होगी. प्रस्तावित ऑनलाइन बैठक में सेल के चेयरमैन सोमा मंडल सहित सेल की पांचों सेंट्रल यूनियन के पदधारी शामिल होंगे.
इसे भी पढें :Jharkhand में 18+ को कल से वैक्सीन, 2.34 लाख डोज का वितरण, जानें-किस जिले को कितनी डोज मिली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनजेसीएस के पदधारी 18 मई की प्रस्तावित बैठक में सेल कर्मियों के वेतन मसौदे को लेकर प्रबंधन के साथ वार्ता में कोई ठोस निर्णय लेने की तैयारी में हैं, ताकि 31 मई को होने वाली सेल बोर्ड की मीटिंग में इससे संबंधित प्रस्ताव पास हो सके. संगठन का प्रयास होगा कि वार्ता में सकारात्मक निर्णय हो और सेल बोर्ड की 31 मई को होने वाली बैठक में कर्मियों के पे रिवीजन पर अंतिम मुहर लग सके.
इसे भी पढें :बीआईटी मेसरा ने बढाई एमसीए में एडमिशन की तारीख, अब 10 जून तक लें एडमिशन




