National

मी टू… विवाद : केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने अपना इस्तीफा ईमेल से भेजा ?

 NewDelhi : मी टू… अभियान के तहत कई महिला पत्रकारों द्वारा एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाये जाने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दे दिया है.  सूत्रों के अनुसार अकबर द्वारा रविवार को नाइजीरिया दौरे से लौटने के बाद ईमेल से इस्तीफा भेज दिया है. हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि इस्तीफा भेजने के साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है.बता दें कि सोशल मीडिया पर नौ महिलाओं ने अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. हालांकि ये आरोप उस समय के हैं, जब एमजे अकबर  राजनीति में नहीं थे.  अधिकतर आरोप एमजे अकबर के पत्रकारिता करियर के दौरान उनके साथ काम करने वाली महिला पत्रकारों के हैं.

इसे भी पढ़ें : मुलायम की छोटी बहू अपर्णा चाचा शिवपाल के खेमे में, मंच साझा किया, अखिलेश से दूरी बढ़ने के संकेत  

पीएम नरेंद्र मोदी इस पर लगातार फीडबैक ले रहे थे

सभी आरोप उस समय सामने आये, जब अकबर विदेश दौरे पर थे. इससे पूर्व विदेश दौरे से लौटने पर हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही पत्रकारों ने एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों द्वारा यौन शोषण के लगाये गये आरोपों पर सवालों की बौछार कर दी. लेकिन अकबर मीडिया के सवालों से बचते नजर आये और कहा कि वह बाद में बयान देंगे.  खबरों के अनुसार एमजे अकबर पर  महिला पत्रकारों के आरोप सामने आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी इस पर लगातार फीडबैक ले रहे थे.  जानकारी के अनुसार पिछली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने पीएम को सलाह दी थी कि एमजे अकबर पर देश में ठीक संदेश नहीं जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पिस्टल जाम हो गयी तो पुलिस मुंह से ठांय-ठांय करते हुए आगे बढ़ी, उड़ा मजाक

 

Related Articles

Back to top button