
Dhanbad : बलियापुर निचे टोला अम्बेदकर नगर निवाशी लापता सरोज रविदास का शव दोलाबड पंचायत के एक पत्थर खादान के पानी से तैरता हुआ मिला. सरोज रविदास 7 दिनों से लापता थे. बलियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.
परिजनों कहा, हत्या हुई है
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अगर थोड़ी तेजी बरतती तो सरोज की हत्या नहीं होती. पुलिस कई बार गुहार लगायी गयी लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी. जिसका नतिजा कि हत्यारों ने सरोज की हत्या कर खदान में फेंक दिया.
परिजानों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव पुलिस को उठाने नहीं दे रहे थे. शव के पीछे पीछे ग्रामीण व परिजन भी थाने पहुंच गए और थाना परिसर में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. थाना परिसर में न्याय की मांग को लेकर मृतक की मां दहाड़ मार कर रोने लगी. पत्नी राधिका पति की हत्या को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.




