
New delhi : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के निर्णायक मुकाबले की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी है. भारत के छह बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके हैं. खबर लिखे जाने तक 77 ओवर में 6 विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं. क्रीज पर वॉशिंग्टन सुंदर और शार्दुल ठाकुर संघर्ष कर रहे हैं. आज मुकाबले का तीसरा दिन है. भारतीय टीम अभी 144 रनों से पीछे हैं.
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियायी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और मार्नस लाबुशाने के शतक के दम पर कंगारुओं ने 369 रन का स्कोर बनाया है. बारिस की वजह से भारतीय टीम दूसरे दिन सिर्फ एक सत्र ही खेल सकी थी. दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 26 ओवरों में 62 रन बना लिए थे. तीसरे दिन आस्ट्रेलियायी गेंदबाजों ने चार भारतीय बल्लेबाजों को पवैलियन भेजा.
तीसरे दिन आउट होने वालों में कप्तान अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल व पंत हैं. खास बात यह भी है कि चारों नजरें जमाने के बाद आउट हुए हैं. तीसरे पहला झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा, पूजारा 94 गेंदों में 25 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम पेन के हाथों कैच आउट हो गए. भारत का चौथा विकेट कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा जो 93 गेंदों में 37 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट हुए. पांचवां झटका भारत को मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो 75 गेंदों में 38 रन बनाकर जोशे हेजलवुड की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए.
रिषभ पंत के तौर पर छठा झटका भारतीय टीम को लगा जो 29 गेंदों में 23 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर कैमरोन ग्रीन के हाथों कैच आउट हुए. खबर लिखे जाने के वक्त वाशिंगटन सुंदर 29 व शार्दुल ठाकुर 15 रनों पर खेल रहे थे.
इसे भी पढ़ेंः ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना




