JharkhandNEWSPalamu

पलामू: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 37 जायरीनों का जत्था अजमेर शरीफ के लिए रवाना

Palamu:  : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 37 जायरीनों का जत्था आज अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ. इन जायरीनों में चार महिलाएं भी शामिल हैं. पलामू समाहरणालय से जायरीनों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर जिला पर्यटन पदाधिकारी अरबिन्द कुमार ने बस को रवाना किया.

इसे भी पढ़ेंः 70-80 रुपये किलो पहुंचा प्याज, स्टॉक की सीमा तय करने पर विचार कर रही है सरकार

सरकार दे रही है आने-जाने का खर्च

बताया गया कि सभी जायरीन पलामू से रांची के हटिया रेलवे स्टेशन जायेंगे. यहां से विशेष ट्रेन द्वारा अजमेर शरीफ के लिए रवाना होंगे. तीर्थदर्शन को जा रहे यात्रियों में काफी उत्साह का माहौल था. कई लोगों ने कहा कि सरकार की तीर्थदर्शन योजना गरीबों के लिए एक अवसर प्रदान कर रहा है.

उम्र के इस पड़ाव में भी उन्हें अजमेर शरीफ जैसे तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल रहा है. आने-जाने का खर्चा सरकार वहन कर रही है.जायरीनों ने कहा कि सरकार के कारण ही आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी वे तीर्थयात्रा करने में सक्षम हो रहे हैं. जायरीनों ने पलामू जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था की सराहना की.

इसे भी पढ़ेंः #ShashiTharoor ने पूछा, क्या एक चुनावी जीत ने इतनी ताकत दे दी है कि किसी को भी मार दें…मैं भी #Hindu हूं…

उपायुक्त शांतनू कुमार अग्रहरि ने दी शुभकामनाएं

पलामू के उपायुक्त शांतनू कुमार अग्रहरि ने भी तीर्थ यात्रियों को उनके सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी है. बताया गया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी जायरीनों को हटिया रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की गयी है.

उन्हें पलामू से अजमेर शरीफ तक की यात्रा पूर्ण होने तक समुचित प्रबंधन एवं देख-रेख के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंता मोहम्मद गुलसैश अंसारी एवं मोहम्मद साजिद को नोडल पदाधिकारी बनाकर भेजा गया है. सभी तीर्थयात्री जिले के मनातू, पांकी, छतरपुर, नौडीहा बाजार, मोहम्मदगंज एवं पिपरा प्रखंड से हैं. तीर्थयात्रियों को पहचान पत्र भी निर्गत किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः रांची: प्रतिबंधित संगठन #Al-Qaeda का मोस्ट वांटेड आतंकी कलीमउद्दीन गिरफ्तार, DGP ने टीम को दी बधाई

Related Articles

Back to top button