
Ranchi : रांची जिले की दुकानों-प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित राज्य सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार जांच जारी है. 15 अक्टूबर 2020 को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची शत्रुंजय कुमार ने कोरोना की शर्तों के अनुपालन को लेकर रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की जांच की.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 10,810 स्ट्रीट वेंडर्स को मिला पीएम स्ट्रीट वेंडर्स निधि योजना का लाभ
दो दुकानों में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया
एडीएसएस रांची द्वारा 30 दुकानों की जांच की गयी. जांच के क्रम में दो दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया. जिसके बाद उक्त दुकानों को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया. कडरू स्थित रांची टूल्स एंड हार्डवेयर और द प्लानेट फास्ट फूड को नोटिस देने के बाद सील किया गया है.
इसे भी पढ़ें : सुबोधकांत के बाद अब डॉ अजय कुमार को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी
जिला प्रशासन सख्त, लगातार की जा रही है जांच
रांची उपायुक्त छवि रंजन के निदेशानुसार प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों-प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : मेयर ने बुलायी थी बैठक, नहीं आये नगर आयुक्त, स्विच्ड ऑफ रहा फोन




