
New Delhi : आमतौर पर हम सभी ने जंगलों के अलावा शेर को चिड़ियाघरों में देखा होगा, इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में शेरों को अमीर शेखों के घरों पर देखा होगा. फिलहाल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शेर की हरकतें यूजर्स की सांसें रोकते दिख रही है.
अमूमन शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, जंगल के अंदर कोई भी खूंखार जानवर शेर का सामना करने की हिम्मत नहीं करता है, वहीं इंसान तो शेर को चिड़ियाघर में ही देख पसीने-पसीने हो जाता है. ऐसे में अगर कोई शख्स अपने सामने शेर को देख ले तो उसके होश उड़ सकते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया के रोंगटे खड़े करता दिख रहा है. लेकिन यह नहीं बताया गया है कि ये वीडियो कहां का है.
इसे भी पढ़ें : प्रेरक : 86-वर्षीया बुजुर्ग को पीठ पर उठाकर कच्छ में 5 किमी चली महिला पुलिसकर्मी, VIDEO हुआ वायरल
क्या है मामला
वायरल हो रही क्लिप में एक शेर को ओपन टूरिस्ट वाहन पर चढ़ते देख किसी के भी पसीने छूट जाएंगे. वीडियो में शेर ओपन टूरिस्ट वाहन में चढ़ने के बाद एक टूरिस्ट महिला के ऊपर चढ़ते हुए उसे गले लगा लेता है. जिसे देख हर किसी को बड़ी हैरानी हो रही है. वीडियो में उस महिला को शेर की पीठ को सहलाते देखा जा सकता है.
8 लाख से ज्यादा व्यूज
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तकरीबन 8 लाख व्यूज मिल गए हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स वीडियो पर हैरानी जताते हुए कमेंट करते नजर आ रहे हैं. कुछ ने इसे काफी प्यारा शेर बताया है तो एक यूजर का कहना है कि अगर वह भूखा होता तो यहां पर कहानी कुछ और होती.
इसे भी पढ़ेंः बारात लेकर दुल्हन लेने जा रहा था दूल्हा, तभी पहुंच गई पुलिस, जानें आगे क्या हुआ




