JharkhandLead NewsRanchi

रांची में 15 अगस्त के बाद बदले जाएंगे स्मार्ट मीटर, दो डिवीजन में सर्वे खत्म

Ranchi: राजधानी रांची के कुछ इलाकों में स्मार्ट मीटर 15 अगस्त के बाद से रिप्लेस किया जायेगा. निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. एजेंसी जीनस सेक्योर में राजधानी में मीटर रिप्लेसमेंट का काम दिया गया है. अधिकारियों की मानें तो रांची में मार्च से स्मार्ट मीटर के लिये सर्वे किया जा रहा है. जो फिलहाल जो डिवीजन न्यू कैपिटल और सेंट्रल का सर्वे पूरा कर लिया गया है. इनमें अपर बाजार, मेन रोड के इलाके शामिल हैं. मीटर इन्हीं क्षेत्रों से लगाना शुरू किया जायेगा. वहीं, अन्य इलाकों में सर्वे शुरू है. मीटर रिप्लेसमेंट के लिये उपभोक्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना है. राजधानी में तीन लाख 50 हजार उपभोक्ताओं का मीटर रिप्लेस किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:  मानसून सत्र: भानु, रणधीर, ढुल्लू और जेपी पटेल 4 अगस्त तक के लिए सदन से निलंबित

228 करोड़ का है प्रोजेक्ट: रांची जिला में स्मार्ट मीटर के लिए 228 करोड़ रुपये की लागत तय की गयी है. स्मार्ट मीटर लगने के साथ ही व्यवस्था प्री पेड हो जायेगी. उपभोक्ताओं को पहले मीटर रिचार्ज करना होगा, उसके बाद वे बिजली जला सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो पहले बिल देना होगा, जितना बिल दिया जायेगा उतने की बिजली ही उपभोक्ताआ उपभोग कर सकते हैं. इस व्यवस्था से न तो बिजली की चोरी होगी, और न ही मीटर से छेड़छाड़ की जा सकेगी. हालांकि बिल खत्म होने के पहले मीटर से अलर्ट दिया जायेगा. इसके तहत मीटर रिप्लेस किया जायेगा. चयनित एजेंसी उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को निगम को सौंप देगी. जिसे जांच कर, चालू स्थिति में होने पर ग्रामीण फिक्सड चार्जेस वाले उपभोक्ताओं को दिया जायेगा. ऐसे में निगम बगैर मीटर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की संख्या में कमी लायी जाएगी.

2017 से है स्मार्ट मीटर की योजना: राज्य में स्मार्ट मीटर का सपना लगभग पांच साल बाद पूरा होगा. साल 2017 से जेबीवीएनएल राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम कर रही है. साल 2018 में निकाला टेंडर निगम ने साल 2019 में रद्द दिया. जिसके बाद निगम ने फिर से साल 2020 में टेंडर निकाला. जिसे अब फाइनल किया गया. हालांकि रांची के साथ जेबीवीएनएल धनबाद और जमशेदपुर में भी स्मार्ट लगाने की योजना जारी है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के एसीई ने बताया कि दो डिवीजन में सर्वे पूरा हो चुका है. एजेंसी 15 अगस्त के बाद से मीटर रिप्लेस करेगी.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड विस सत्र का तीसरा दिन: भाजपा ने विधानसभा मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन, सीएम हेमंत के इस्तीफे की मांग

Related Articles

Back to top button