
New Delhi : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी (UGC) ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है. स्टूडेंट्स इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. यह योजना समाज के वंचित वर्ग के उम्मीदवारों की सामाजिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर शुरू की गई है.
स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, फार्मेसी, और ऐसे अन्य पेशेवर विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand: एक्सीडेंट का क्लेम नहीं देने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
ST / SC के लगभग 1000 स्टूडेंट्स को मिलेगी छात्रवृत्ति
यूजीसी का कहना है कि “भारतीय विश्वविद्यालय, संस्थान या कॉलेज के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 1000 छात्रों को यूजीसी छात्रवृत्ति दी जाएगी. जिसमें एमई या एमटेक के तहत पीजी छात्रवृत्ति पुरस्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 7800 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी.
वहीं, अन्य पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति की राशि 4500 रुपये प्रति माह रहेगी चयन होने के बाद स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल होने की तारीख से छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा.”
इसे भी पढ़ें :सुसाइड के लिए Amazon से जहर मंगाकर पी गया छात्र! पिता बोले- Amazon पर हो हत्या का केस
यूजीसी स्कॉलरशिप से सम्बंधित मापदंड
- आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन जमा करने से पहले यह पढ़ लें.
- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, संस्थानों या कॉलेजों में नामांकित होना चाहिए.
- एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू और मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की डिग्री ‘गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रम’ के रूप में स्वीकार की जाएगी.
- पत्राचार या डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से प्रोफेशनल विषयों में स्नातकोत्तर करने वाले उम्मीदवार इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं.
- अधिसूचना के अनुसार पुरस्कार का कार्यकाल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के कार्यकाल के आधार पर दो या तीन साल के लिए होता है, न कि अध्ययन की विस्तारित अवधि के लिए.
- चयनित छात्रों को यूजीसी छात्रवृत्ति राशि का भुगतान डीबीटी मोड के माध्यम से किया जाएगा.
- अगली कक्षा में पदोन्नत होने में विफल रहने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति वापस ले ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें :36 साल तक एक बच्चे की नीति में चीन ने किया बदलाव, अब 3 बच्चे पैदा करने की इजाजत
अभ्यर्थी यहां से करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को 30 नवंबर 2021 से पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. संस्थान सत्यापन विंडो 15 दिसंबर 2021 तक खुला रहेगा. उम्मीदवार जिस संस्थान में अध्ययन कर रहा है, वहां से ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित कराना अनिवार्य है.
इसे भी पढ़ें :बिहार में बेसहारा लोगों को भी लगाई जा रही है कोरोना वैक्सीन




