Education & CareerJharkhandRanchi

यूजीसी ने कहा मई में नहीं ले कोई ऑफलाइन परीक्षा, इग्नू ने भी स्थगित की जून की परीक्षा

Ranchi : यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी ने मई महीने में किसी भी तरह की परीक्षा ऑफलाइन मोड में लेने से मना किया है. यूजीसी ने स्पष्ट लिखा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए विवि मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करें. यूजीसी ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को एक पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि मई माह में कोई भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजिन न की जाये. यूजीसी ने साथ में यह भी कहा है कि जून में समीक्षा बैठक के बाद ही इन परीक्षाओं के संबंध में कोई फैसला लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:मोदी का फोन, हेमंत का ट्वीट- असली मुद्दे गुम, सियासत की गिटपिट

यूजीसी ने लिखा जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के कई हिस्से कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं. ऐसे समय में सभी स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है. देश भर के संस्थान पहले से ही इस दिशा में हर संभव उपाय कर रहे हैं.

हालांकि यूजीसी ने यह भी कहा है कि यूनिवर्सिटी स्थानीय स्तर पर स्थिति का जायजा लेकर ही ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के बारे में फैसला लें. यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के प्रमुखों से निवेदन किया है कि इस स्थिति पर अगले महीने तक नजर बनाएं और उसके बाद ही ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के बारे में फैसला लें.

बतातें चलें कि झारखंड में राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. साथ ही अगले आदेश तक राज्य सरकार के अधीन ली जाने वाली सभी परीक्षाओं को ऑफलाइन लेने पर रोक लगा दिया है. राज्य सरकार ने स्थिति की समीक्षा के बाद परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लेने की बात कही है.

इग्नू ने भी स्थगित की जून की परीक्षा:

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने भी 15 जून से होने वाली टर्म इंड परीक्षा स्थगित कर दी है. रजिस्ट्रार डॉ वीबी नेगी की और से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण परीक्षा का आयेाजन संभव नहीं है.

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा की नयी तिथि जल्द ही इग्नू के हेडक्वार्टर और रिजनल सेंटर की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. परीक्षा नयी तिथि जारी करने के 21 दिन बाद ली जायेगी. इग्नू के रांची क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ शुभकांत मोहंती ने बताया कि रांची क्षेत्रीय केंद्र से टर्म इंड एग्जाम में करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होते हैं.

इसे भी पढ़ें:लापुंग में जंगली हाथियों का आतंक, दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Related Articles

Back to top button