Ranchi

शैक्षणिक भ्रमण पर हैदराबाद जायेंगे रांची जिले के 40 छात्र, नौ अगस्त को होंगे रवाना

Ranchi: जिला के 40 स्कूली छात्र भ्रमण में हैदराबाद जायेंगे. इन छात्रों को मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत टूर में ले जाया जा रहा है. इस संबध में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया.

जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत छात्रों को नौ अगस्त को यात्रा पर ले जाया जायेगा. जिसके लिये 40 छात्रों का चयन किया गया है. छात्रों की वापसी 14 अगस्त को होगी. नौ अगस्त को दोपहर एक बजे हटिया स्टेशन से छात्र रवाना होंगे.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में बढ़े आर्थिक अपराध, पिछले तीन महीने में हुई डेढ़ करोड़ की लूट 

ऐसे में भ्रमण पर जाने वाले छात्रों और शिक्षकों को नौ अगस्त को सुबह नौ बजे ही जिला परियोजना कार्यायल स्थित बीएमपी स्कूल डोरंडा में उपिस्थत होना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को स्कूल प्राचार्य को सूचित करने का निर्देश दिया गया.

छात्र और शिक्षक यूनिफॉर्म में उपस्थित होंगे

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के निर्देश के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी सभी शिक्षकों और छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. नौ अगस्त को बीएमपी स्कूल डोरंडा में उपस्थित होने के दौरान भी शिक्षक और छात्र यूनिफॉर्म में रहेंगे.

इसके साथ ही भ्रमण के दौरान भी शिक्षकों और छात्रों को यूनिफॉर्म समेत अन्य जरूरी सामान लेकर उपस्थित होने की सलाह दी गयी है. प्राचार्य एवं शिक्षकों को भ्रमण में जाने वाले छात्रों के साथ आइडी, बच्चे का पूरा पता, फोटो, अभिभावक एवं प्राचार्य का मोबाइल नंबर लिखने का निर्देश दिया गया है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मेडिकल फिटनेस जरूरी

जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से निर्गत पत्र में शिक्षकों और छात्रों को दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तु,  कॉपी-पेन समेत नोट बुक लेने, यात्रा संबधी विवरण जैसे स्कूल आइडी, आधार कार्ड आदि साथ लाने कहा गया है.

इसके साथ ही छात्रों और शिक्षकों के प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से फिटनेस सर्टिफिकेट लेकर आने का निर्देश दिया गया है. छात्रों के साथ मध्य विद्यालय चिपरा नगड़ी के शिक्षक अविनाश कुमार महतो और रामलखन सिंह यादव हाई स्कूल की शिक्षिका संध्या खलखो जायेंगी.

Related Articles

Back to top button