4th LeadBreaking NewsChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बोड़ाम में कुदरत का कहर, जोबा गांव में वज्रपात से दो युवकों की मौत, गोबरघुसी श‍िव मंदि‍र क्षत‍िग्रस्‍त

Patamda : सोमवार की शाम करीब 5 बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई. हालांकि, गंभीर रूप से घायल दोनों की जान बचाने के लिए थोड़ी दूर पर मौजूद परिजन भागते हुए वहां पहुंचे और इसकी सूचना बोड़ाम पुलिस को दी. घटना के कुछ देर बाद ही 108 एम्बुलेंस पहुंचा और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया. मृतक दिघी गांव निवासी किसान बंकिम महतो का पुत्र लक्ष्मीकांत महतो(21 वर्ष) एवं उसका मौसेरा भाई बंगाल के गिदिघांटी निवासी विधान महतो(20 वर्ष) बताया जाता है.

इस संबंध में बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने बताया कि दिघी गांव निवासी बंकिम महतो की अपनी जमीन जोबा गांव में है जिसमें उन्होंने सब्जियों की खेती की है. सोमवार की दोपहर के बाद उनका बेटा लक्ष्मीकांत व उनके साढू का बेटा विधान भिंडी की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था. बारिश से बचने के लिए ही दोनों एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था जबकि बंकिम महतो अपने खेत के आसपास ही काम कर रहे थे. अचानक जोरदार आवाज के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से लक्ष्मीकांत व विधान मूर्छित हो गया. एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. स्वपन ने बताया कि कुछ ही दिनों पूर्व विधान पटमदा के दिघी गांव स्थित अपने मौसी के घर घूमने आया था और भाई के कहने पर ही खेती कार्य में उसका साथ देने के लिए भिंडी के खेत में पहुंचा था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इस घटना के बाद जोबा गांव स्थित घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दो युवकों की मौत से माहौल गमगीन हो गया. इधर, दिघी व गिधिघांटी स्थित परिजनों को सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

श‍िव मंदि‍र का गुंबज ध्‍वस्‍त

दूसरी ओर पटमदा के गोबरघुसी गांव में शाम करीब 5 बजे शिव मंदिर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का ध्वज ध्वस्त हो गया जबकि मंदिर में भी दरारें पड़ गईं. इस संबंध में गांव के राजकुमार सिंह ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की ही कृपा है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है क्योंकि घटना के वक्त मंदिर के आसपास कोई मौजूद नहीं था. जबकि अन्य दिनों में मंदिर के आसपास हमेशा लोग रहते हैं.

ये भी पढ़ें- चाईबासा : एनआइए करेगी पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की जांच, नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों को मार कर लूटे थे तीन हथियार

Related Articles

Back to top button