
Dhanbad: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में 10 लाख से ज्यादा की डकैती का मामला सामने आया है. इलाके के पुरणाडीह स्थित कोलहाई मोड़ के पास रिटायर्ड टाटा कर्मी उमेश मंडल के घर गुरुवार देर रात लगभग 7 से 8 की संख्या में डकैतों ने धावा बोला. बच्चे पर पिस्तौल तान कर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ेंःअगले तीन दिनों तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार, घरों में रहने की सलाह
बच्चे की कनपटी पर पिस्टल सटा कर लूट
बताया जा रहा है कि घर में घुसते ही डकैतों ने 6 साल के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. और पिस्टल की नोंक पर घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 10 लाख से ऊपर के गहने और 50,000 नकद लूट लिये.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात के करीब 2 बजे डकैत उमेश मंडल के घर का ताला तोड़कर घुसे. इसके बाद घर के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर पिस्टल सटाकर घर के सभी सदस्यों को एक रूम में बंद कर दिया. इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
घरवालों ने घटना की जानकारी सुबह-सुबह टुंडी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी अमित रेणु, टुंडी डीएसपी हिमांशु चंद्र मांझी और थाना प्रभारी शारदा रंजन प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं छानबीन शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ेंः श्रावणी मेला पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने कहा- देवघर डीसी राज्य सरकार का रुख कोर्ट में रखें
जल्द होगा खुलासा- एसएसपी
मामले को लेकर धनबाद एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि पुरनाडीह गांव के कोलहाई मोड़ के पास बीती रात लगभग 2 बजे 7 से 8 की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस डकैती कांड का खुलासा लगभग कर लिया है, लेकिन कुछ आवश्यक कार्रवाई करनी अभी बाकी है.
साथ ही उन्होंने कहा कि टुंडी, राजगंज और कतरास के लोकल पुलिस द्वारा रेगुलर पेट्रोलिंग के कारण इस डकैती कांड में कुछ सफलता मिली है जिसका खुलासा जल्द कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंःPalamu: चैनपुर थाना में एसीबी ने मुंशी और चौकीदार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा





I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
A big thank you for your article.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.