NEWS

12 सितंबर से फिर पटरी पर रेल: पारसनाथ स्टेशन में रूकेंगी दो गाड़ियां, हजारीबाग में नहीं है किसी का स्टॉपेज

Giridhi. कोरोना वायरस के कारण बंद ट्रेनें एक बार फिर से पटरी पर दौड़ने को तैयार हैं. कोरोना गाइडलाइन के बीच 12 सितंबर से कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. 12 सितबंर से शुरू होने वाली ट्रेनों को लेकर धनबाद और आसनसोल रेल मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है. दोनों रेल मंडल के अंतर्गत गिरिडीह जिले में पड़ने वाले तीन स्टेशनों में सिर्फ पारसनाथ रेलवे स्टेशन में ही दो ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्देश धनबाद रेल मंडल की तरफ से दिया गया है.

हजारीबाग स्टेशन में ठहराव की अनुमति नहीं

धनबाद रेल मंडल के अधीन गिरिडीह के सरिया प्रखंड का हजारीबाग रोड स्टेशन भी आता है. लेकिन हजारीबाग स्टेशन में फिलहाल किसी ट्रेन के ठहराव की अनुमति नहीं मिली है. मंगलवार को आईसा और इनौस ने सरिया में गंगा-सतलज ट्रेन का ठहराव नहीं होने का विरोध किया था. हजारीबाग रोड स्टेशन में ही पहले कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था. 

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग रोड स्टेशन में गंगा-सतलज और पुरुषोतम एक्सप्रेस का स्टॉपेज हटाने का विरोध, इनौस-आईसा ने निकाला मार्च

अनलॉक की प्रकिया के दौरान भी हजारीबाग रोड स्टेशन में एक भी ट्रेन के ठहराव की अनुमति नहीं मिली. इधर पारसनाथ स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की पुष्टि करते हुए पारसनाथ स्टेशन के प्रबंधक चौबे ने बताया कि सात महीने बाद 12 सितबंर से स्पेशल ट्रेनों में पारसनाथ स्टेशन में क्षिप्रा एक्सप्रेस और गंगा सतलज के ठहराव की अनुमति मिली है. जिले के इस महत्पूर्ण स्टेशन से सात महीने पहले दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता था.

कोरोना के कारण बंद हुई थी जनशताब्दी

 
लॉकडाउन के बीच में ही रेलवे बोर्ड ने पारसनाथ स्टेशन में 2366 अप जनशताब्दी सुपरफास्ट के परिचालन और ठहराव की अनुमति दी थी. जिसे राज्य के हेमंत सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बंद करा दिया था. इसके बाद से ही जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव इस स्टेशन में बंद हो गया. लिहाजा, पटना-हटिया जनशताब्दी एक्सप्रेस अब बिहार के पटना और गया जिला के बीच परिचालन होता है.

इसे भी पढ़ें- अपराध पर सीएम के तेवर सख्त, रेप के दो मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आदेश

धनबाद रेल मंडल सूत्रों की मानें तो पटना-हटिया जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन में परिचालन की फिलहाल कोई अनुमति नहीं मिली है. जबकि पारसनाथ स्टेशन के आसपास के साथ गिरिडीह समेत आसपास के कई इलाके के लोगों की मांग है कि जनशताब्दी का ठहराव एक बार फिर पारसनाथ स्टेशन में किया जाएं. इधर ईस्ट रेल जोन के आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मधुपूर रेलवे रुट में कौन सी ट्रेनों का ठहराव होगा. इसकी कोई अधिसूचना आसनसोल रेल डिवीजन की तरफ से जारी नहीं की गई है. मधुपूर स्टेशन प्रबंधक सुबोध सिन्हा ने बताया कि मधुपूर रेलवे स्टेशन भी इसी का प्रतीक्षा कर रहा है.

छठ पूजा में शुरू हो सकती है पैसेजर ट्रेन

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मधुपूर में 12 सितबंर से कुछ विशेष ट्रेनों को चालू होगा, लेकिन तीन दिनों का वक्त रह गया है. ऐसे में मधुपूर रेलवे को कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है. वहीं, गिरिडीह-मधुपूर सवारी ट्रेन का परिचालन 12 सितबंर से किए जाने की सारे संभावनाओं से इंकार करते हुए गिरिडीह-मधुपूर सवारी ट्रेन छठ पूजा से पहले शुरू होना संभव नहीं दिख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button