
Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची-खूंटी रोड से पुलिस ने 8 बोरी डोडा लदी कार बरामद की है. मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जबकि एक फरार हो गया. गिरफ्तार युवकों में एलिसियस बागो और रंजीत महतो हैं. एलिसियस बागो सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसिया गांव का रहने वाला है. फिलहाल रांची स्थित चुटिया थाना क्षेत्र के मुचकुंद टोली में विक्की पांडेय के घर किराये पर रह रहा है. फरार व्यक्ति का नाम इब्राहीम बताया गया है.
इसे भी पढ़ें :पलाश ब्रांड से रेशम की राखियां तैयार कर रहीं ये दीदियां, खूब हो रही बिक्री
रंजीत महतो खूंटी थाना क्षेत्र के बांध टोली गांव का निवासी है. पुलिस ने 8 बोरा डोडा जब्त कर लिया है. पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है. आपको बता दें कि इसके पहले 11 अगस्त 2021 को रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक ट्रक में लदे 100 बोरा डोडा और 17किग्रा अफीम जब्त की थी. इस अवैध कारोबार में लगे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. नौशाद आलम ने बताया कि इस अभियान में पुलिस को सफलता मिल रही है और नशे के कारोबारियों पर नकेल कसा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :मार्खम कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा पर लगाए गए 75 पौधे, अमृत महोत्सव का मना जश्न




