
Buxar : बक्सर सिविल कोर्ट से दो अभियुक्त पुलिस के साथ मारपीट कर हथकड़ी खोलकर फरार हो गए. फरार आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में धनसोई पुलिस के साथ मारपीट कर कोर्ट से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. वही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Bihar Panchayat Chunaw : गोपालगंज में वोटिंग के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने BDO को खदेड़ा
बताया जा रहा है कि धनसोई थाना क्षेत्र के सिखटी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पूना सिंह और उसके भाई ओम ऋषि सिंह को पुलिस मारपीट के आरोप में कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी. पेशी के बाद आरोपी ने पुलिस के साथ मारपीट की और हथकड़ी की चाबी छीन कर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में फंदे पर झूलता मिला गिरिडीह के छात्र का शव
आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई को कोर्ट से फरार करने में पंचायत के 40 से 50 व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी पहचान पुलिस कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो मारपीट के आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर लेने की फिराक में थी. जैसे ही आरोपी को पता चला कि पुलिस दोबारा रिमांड पर ले रही है. तभी अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों ने भागने का प्लान तैयार कर लिया. धनसोई थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि सिकठी पंचायत में चुनाव काउंटिंग के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की वारदात हुई थी. जिसमें पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया था.
दोनों को घायल अवस्था में बनारस इलाज कराने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. उन्होंने बताया कि पेशी के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेने के कोर्ट को आवेदन दिया था. उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद : बर्थडे पार्टी में केक-समोसा खाकर 20 बच्चे बीमार, 22 बेहोश




