ChaibasaJharkhand

Chaibasa : टेंपो में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो व्यक्ति पुलिस को देख भागे, पुलिस ने टेंपो किया जब्त जांच में भेजा प्रतिबंधित मांस

Chaibasa : प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे टेंपो से पुलिस को देख कर टेंपो चालक और मालिक फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने टेंपो को जमकर मांस को जांच के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को गुप्त सूचना मिला था कि एक टेंपो में प्रतिबंधित मांस लेकर कुछ युवक जाने वाले हैं. पुलिस ने इसके बाद चक्रधरपुर चौक के आसपास जाल बिछाकर टेंपो के इंतजार में खड़े थे. दिन के लगभग 10 बजे टेंपो संख्या JH05 BQ1717 पर प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा था. इस दौरान टेंपो मालिक भी अपने मोटरसाइकिल संख्या JH06L 5565 से जा रहे थे. इस दौरान पुलिस को देख कर पवन चौक ओवर ब्रिज पर पुलिस को देख कर टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जबकि उसके मालिक भी मोटरसाइकिल घुमा कर भाग खड़ा हुआ. बाद में पुलिस ने टेंपो की जांच की तो प्रतिबंधित मांस मिला. पुलिस ने टेंपो को जमकर मांस को जांच करने के लिए भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने खरसावां निवासी टेंपो चालक इज़हार इकबाल और टेंपो मालिक चक्रधरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button