BiharCrime News

बिहार : 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, हुक्म नहीं मानने पर युवक को मारी थी गोली

Naugachiya : कोसी दियारा क्षेत्र का कुख्यात 50000 का इनामी अपराधी गौरव यादव गुरुवार देर रात को एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है. उसे नवगछिया के नदी थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि कुख्यात गौरव यादव खरीक, नदी थाना समेत अन्य थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, पुलिस पर गोलीबारी करने समेत एक दर्जन से अधिक मामले में नामजद रहा है.

गौरव यादव ने कोसी दियारा में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए अपने साथियों मौसम यादव, सौरव यादव, कारे यादव, लड्डू यादव और विपिन यादव के साथ मिलकर 14 जनवरी की रात की खगड़िया बहियार के एगरबिघी दियारा में बासा पर सोये नया टोला भवनपुरा निवासी विलास मंडल के 19 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की गोली मारकर इसलिए हत्या कर कर दी कि उसने गौरव और उसके कुख्यात साथियों का हुक्म नहीं माना था.

Related Articles

Back to top button