
Ranchi: राजधानी रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड गोल चक्कर के पास एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतकों का नाम राशिद मंसूरी और नईम खान है.
आज शाम 4:00 बजे इनोवा कार जिसका नम्बर एमपी 09 एमजी 0005 पर सवार तीन व्यक्ति कहीं जा रहे थे. उसी समय कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और यह हादसा हुआ. इस इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है. घायल व्यक्ति का नाम इमरान खान जो मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं. वहीं दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.
इस घटना की जानकारी मेसरा ओपी प्रभारी को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार को जप्त कर ली है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में अब तक मात्र 30 फीसदी को डबल डोज, टीकाकरण की धीमी गति पर भाजपा ने उठाये सवाल




