
Dhanbad : धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग लालबंगला एवं कपुरिया के बीच स्थित कतरी नदी पुल के समीप मंगलवार की रात साढ़े दस बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मोके पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो युवक बोकारो की ओर से धनबाद की ओर जा रहे थे। कतरी नदी के पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया। दोनों युवक सड़क पर फेंका गया। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।
यह भी पढ़ें: सुदेश महतो से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों के करीब पहुंची पुलिस
इस बीच ड्यूटी पर जा रहे महुदा सीआईएसएफ कैंप के जवान वहां से गुजर रहे थे, इन्होंने इसकी जानकारी महुदा पुलिस को दी । तत्काल महुदा अंचल पुलिस निरीक्षक राम प्यारे राम मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को अपनी गाड़ी में लेकर पीएमसीएच ले गए।
जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों की पहचान भी हो गयी। पुलिस ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है।
मृतकों में एक धनबाद के बेजरबाद, चरक कला निवासी बाबूलाल रजक के पुत्र दिनेश रजक है और दूसरा पोलडीह पलामू के विद्यानाथ प्रसाद पॉल के पुत्र कुंदन कुमार पॉल है। दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे।
यह भी पढ़ें: एमएलए नवीन जायसवाल के आवास खाली करने के मामले में सुनवाई टली




