
RANCHI : पुलिस आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को धमकी व रंगदारी मांगने वाले के करीब पहुंच चुकी है। इंटरनेट कॉल के माध्यम से सुदेश से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने धमकी देने वाले के इंटरनेट कॉल का आईपी एड्रेस को ढूंढ निकाला है, जल्द ही इन अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
तकनीक का लिया सहारा
पुलिस ने कॉल को ट्रेस करने के लिए सर्वर को खंगालना शुरू किया था, सर्वर से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस अब एक्शन लेने की रणनीति बना रही है। किसी बड़े नेता से इस तरह की रंगदारी मांगने का झारखंड में यह पहला मामला माना जा रहा है। अपराधियों ने भी अपनी जानकारी छुपाने के इरादे से साधारण कॉल ना करके इंटरनेट कॉल किया, जिससे उसकी पहचान छुपी रह सके। लेकिन उन्हीं की तकनीक का इस्तमाल कर पुलिस उनकी सारी जानकारी हासिल कर ली है। सूत्रों के अनुसार इसमें कई और अपराधियों के जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
घर में घुसकर मार देने की दी थी धमकी
सुदेश महतो के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें धमकी दिए जाने के बाद उनकी ओर से रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रंगदारी मांगने वाले शख्स ने सुदेश महतो को धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं मिले तो घर में घुसकर गोली मार देंगे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कॉल इंटरनेट के जरिए की गई है। रंगदारी मांगने वालों में इंटरनेट स्पूफ कॉल किया था। जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया था, वह नंबर जमशेदपुर के युवक का था। उसने पूछताछ में बताया कि उसका मोबाइल गुम हो चुका है। गुमशुदगी से संबंधित सनहा भी दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें




