GumlaJharkhandKhuntiRanchi

गुमला से हाईएक्सटेंशन बिजली के तार चोरी कर रांची लौट रहे दो अपराधी चढ़े खूंटी पुलिस के हत्थे, 15 बंडल तार, कटर समेत अन्य सामान बरामद

Ranchi: गुमला से हाईएक्सटेंशन बिजली के एल्मुनियम तार को चोरी कर रांची लौट रहे दो अपराधी खूंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. गिरफ्तार आरोपी में गणेश कुमार ओर सिकन्दर सिंह का नाम शामिल है. दोनो आरोपी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला है. आरोपी के पास से मारूती सुजूकी सुपर कैरी मालवाहक (JH01DP-2159), डाला में लोड 15 बंडल High Extention बिजली का अल्युमिनियम तार, एक तार कटने वाला कटर, एक हेक्सा ब्लेड लगा हुआ आरी, दो मोबाईल, एक मोटा पेचकस, नायलन रस्सी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि एक अन्तर्जिला गिरोह के द्वारा कामडारा की ओर से हाईएक्सटेंशन बिजली के एल्मुनियम तार को चोरी कर छोटे वाहन से खूंटी- रांची की ओर ले जाने वाले हैं.

सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम तोरपा थाना क्षेत्र के ग्राम दियांकेल के पास से एक मारूती सुजूकी सुपर कैरी मालवाहक (JH01DP-2159) को सड़क के किनारे खड़ा पाया गया. जो पीसीआर गाड़ी को देखकर तुरंत वहां से से भागने लगा. हालांकि पुलिस टीम गाड़ी का पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया. आरोपी गणेश कुमार गाड़ी चला रहा था. बगल सीट पर सिकन्दर सिंह. वाहन का त्रिपाल हटाकर डाला को जांच करने पर डाला में High Extension बिजली का अल्युमिनियम तार लोड पाया गया एवं एक तार काटने का कटर, एक हेक्सा ब्लेड लगा आरी, एक पेचकस, नायलन रस्सी बरामद किया गया है.

पकड़ाये दोनों व्यक्तियों से पूछ-ताछ करने पर अपने अन्य 8-10 सहयोगियों जो रांची एवं गुमला जिला के रहने वाले हैं के साथ मिलकर कामडारा थाना क्षेत्र से बिजली के तार को चोरी कर लाने एवं पूर्व में भी काई बार खूंटी-गुमला क्षेत्र से विद्युत तार की चोरी करने की बात स्वीकार किया गया. इस संबंध में तोरपा थाना में काण्ड अंकित कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है. इस मामले में कामडारा थाना में करीब 10-12 लाख का बिजली तार चोरी होने का (कांड सं0-41/24) अज्ञात अपराधियो पर मामला दर्ज है.

Related Articles

Back to top button