
Chaibasa : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिरिलबुटा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने घायलों के मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी. दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आयी है. दोनों घायल सरायकेला-खरसावां जिला के कुजू के रहने वाले हैं. एक का नाम विक्की हेम्ब्रम और दूसरे का नाम रवि हेंब्रम है. घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक बिन हेलमेट बाइक पर सवार होकर चाईबासा की तरफ जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें- साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, चार घायल




