
Jamshedpur : साकची पुलिस ने रामलीला मैदान के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी करके गुरुवार की शाम एक स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने ब्राउन शूगर के साथ-साथ नकद 4260 रुपये भी बरामद किया है. घटना का खुलासा करते हुए डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि दोनों शातिर हैं और इस धंधे में पहले से ही लिप्त हैं.
दोनों हैं सीतारामडेरा के
गिरफ्तार सोनू जायसवाल उर्फ टाटा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा शीतला मंदिर के पास का रहने वाला है. इसी तरह से दूसरा मो. सिहल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी न्यू कोयला टाल के पीछे का रहने वाला है. इसमें से सोनू सीतारामडेरा थाने से इसी साल 5 अगस्त को और सिदगोड़ा थाने से एक मामले में जेल जा चुका है.
इनकी बनी थी टीम
छापेमारी टीम में डीएसपी अनिमेष गुप्ता, साकची थानेदार राजेश कुमार सिंह, एसआई अभिनंदन कुमार, परवेज आलम, आरक्षी संतोष कुमार पासवान और ललन राम शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश की सीमा पर तस्करों ने बीएसएफ पर किया हमला, दो तस्कर ढेर, एक जवान घायल




