Lead NewsNationalNEWS

बांग्लादेश की सीमा पर तस्करों ने बीएसएफ पर किया हमला, दो तस्कर ढेर, एक जवान घायल

Kolkata: बांग्लादेश पर सीमा पर भी घुसपैठियों को रोकने में भारतीय जवानों को खासा मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार सीमा पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे गोतस्करी की मकसद भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे तस्करों को जब बीएसएफ जवानों ने रोका, तब तस्करों लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया. जिसके बाद बचाव में भारतीय जवानों ने फायरिंग की, फायरिंग में दो बांग्लादेशी तस्कर ढेर हो गये.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update: भारत में राहत, फ्रांस में पांचवीं और जर्मनी में चौथी लहर शुरू, रूस में 83 फीसदी बेड भरे

बीएसएफ ने इस घटना के बाद बयान जारी कर बताया कि तस्करों ने सीमा पर बाड़े पार करने के लिए लोहे की रॉड्स का इस्तेमाल कर सीढ़ियां बनाईं. इस दौरान जब बीएसएफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्कर जवानों पर टूट पड़े. हमले में एक जवान घायल हो गया. बचाव के लिए बीएसएफ को गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दो स्मग्लरों के मारे जाने की खबर है.

Related Articles

Back to top button