JharkhandRanchi

संबलपुर से 19.40 लाख के 19.4 किग्रा गांजा बिहार लेकर जा रहे दो आरोपी हटिया स्टेशन से गिरफ्तार

Ranchi: उड़ीसा के संबलपुर से बिहार ले जा रहे गांजा का खेप हटिया स्टेशन पर पकड़ा गया है. 19.40 लाख कीमत के 19.4 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपियों को हटिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. हटिया आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 3 से दोनो को पकड़ा है. आरोपी में विनोद राम ओर दशरथ गुप्ता का नाम शामिल है. दोनों पश्चिम चंपारण के रुपही टांड का रहने वाला है.

पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि वे इसे संबलपुर उड़ीसा से लेकर हटिया पहुंचे उक्त गांजा को अपने निजी लाभ के लिए ऊंची कीमत पर बिहार में बेचा जाना था. दोनों आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए हटिया जीआरपी को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button