JharkhandLead NewsRanchi

राजभवन घेरने के लिए निकली भारी भीड़, पुलिस ने रोका

Ranchi : रांची जिले के चान्हो में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण केंद्र सरकार की ओर से कराया जा रहा है, जिसको लेकर वहां के ग्रामीणों दो गुटों में बंट गये हैं. एक गुट जहां स्कूल निर्माण स्थल बदलने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा गुट चयनित स्थल पर ही स्कूल बनाने की बात कह रहा है. इसी विवाद को लेकर शनिवार को राजभवन घेरने के लिए अचानक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पिस्का मोड़ से आगे बढ़ने लगी. यह भीड़ ओटीसी ग्राउंड की ओर से अचानक सामने आयी. भीड़ में शामिल लोग सरना झंडा लिए हुए थे. हालांकि इसे पुलिस ने रोक दिया. आपको बता दें कि पिछले दिनों करीब दो बार हिंसक झड़प हो चुकी है. पिछले दिनों यहां हिंसक झड़प में कई पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें:GOOD NEWS : आप भी ले सकते हैं फ्री में बिजली, जानें कैसे लें सकते हैं सरकार से सब्सिडी

Related Articles

Back to top button