
RANCHI: कोरोना संक्रमण के कारण 16 अप्रैल से बंद चल रहे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम मंगलवार यानी 22 जून 2021 से शुरू हो गया. इस दौरान लर्निग और परमानेंट लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की भारी भीड़ जमा हो गई. देखते ही देखते आवेदकों की लंबी लाइन लग गई. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती हुई नजर आई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवान की तैनाती की गई है लेकिन वो नदारद रहे.
इसे भी पढ़ें :ट्विटर पर चलने वाली सरकार, रोजगार के लिए चल रहे आंदोलन से क्यों कर रही इंकार
कोरोना संक्रमण को लेकर सभी डीटीओ को निर्देश दिया गया है कि सोशल डिस्टेंस का पालन सुनिश्चित करते हुए ही लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस बढ़ाने की प्रक्रिया को चालू करें. रांची में लर्निंग लाइसेंस के लिए 50 और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 80 स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन दिया गया है. लर्निंग लाइसेंस के लिए एक दिन में फिलहाल 50 लोग ही आवेदन कर पाएंगे.
डीटीओ में मंगलवार को जैसे ही लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू हुआ. लोग लाइसेंस के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आए. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन नजर नहीं आया. बताते चलें कि कोरोना के कारण डीटीओ में लाइसेंस से संबंधित सभी कार्य 16 अप्रैल 2021 को बंद कर दिए गए थे.
इसे भी पढ़ें : रांची में शादी का झांसा देकर गैंगरेप, पुलिस के पास मामला पहुंचते ही आरोपी फरार
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन लोग कोरोना गाइडलाइन को नहीं मान रहे हैं, जिस तरह से लोग भीड़ लगा रहे हैं उनसे रांची डीटीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने अपने कागजी प्रक्रिया का इंतजार करें. सभी लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उसका हल निकाला जाएगा.




