JharkhandRanchi

ट्वीटर इंडिया करेगा ‘हेमंत की चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi: लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए ट्वीटर इंडिया राजधानी में ‘हेमंत की चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन करेगा. यह कार्यक्रम आगामी 13 मार्च को हरमू रोड स्थित सोहराय भवन में शाम 3:30 से 5:30 के बीच किया जायेगा. कार्यक्रम कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (@HemantSorenJMM), झारखंड मुक्ति मोर्चा (@JmmJharkhand) और ट्वीटर इंडिया (@Twitterindia) के ट्वीटर हैंडल द्वारा देश-विदेश में प्रसारित किया जायेगा. यह जानकारी सोमवार को पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी.

इसे भी पढ़ेंः टीडीएस का ब्योरा नहीं देने की वजह से 22,854 राज्य कर्मियों को नहीं मिल पाया है फरवरी माह का वेतन

सोशल मीडिया पर पकड़ और सकारात्मक नजरिए को दर्शाता है कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि ट्वीटर इंडिया द्वारा इस चौपाल का आयोजन राज्य में पहली बार किया जा रहा है. यह कार्यक्रम जेएमएम की सोशल मीडिया पर पकड़ और सकारात्मक नजरिए पर जो देगा. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के युवाओं के बीच सोशल मीडिया का प्रभाव पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ा है. झारखंड के युवा अपनी समस्याएं और सरकार की कुरीतियों द्वारा हो रही परेशानी और अन्याय को साझा करते रहते हैं. फेसबुक और ट्वीटर में जेएमएम की कई क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों ने पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रीय मीडिया को आकर्षित किया है. इसमें 17 लोगों की भूख से मौत, वन अधिकार अधिनियम से छेड़छाड़, जंगल से आदिवासियों की बेदखली, 13 प्वाइंट रोस्टर प्रभाव को लेकर पार्टी के लगातार आंदोलन किया जाना शामिल है. जेएमएम की सक्रियता से ही मौजूदा सरकार को निरंकुश नीतिगत फैसलों के खिलाफ झुकने पर मजबूर किया गया.

इसे भी पढ़ेंः टीपीसी के गिरफ्तार उग्रवादियों ने खोले राज, कहा : हुसैनाबाद-पांडू बार्डर पर लेवी वसूलता है संगठन

फेसबुक पर हैं हेमंत सोरेन के 70 हजार फॉलोअर्स

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि ट्वीटर चौपाल के माध्यम से हेमंत सोरेन और राज्य की जनता एवं युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और उनके सवालों के जवाब देने की एक और सार्थक कोशिश है. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 70,000 के करीब और अधिकारिक ट्वीटर पर लगभग 11,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हेमंत सोरेन को अपने फॉलोअर्स के साथ सीधे संवाद के लिए जाना जाता है. वहीं राज्य के दूसरी पार्टियों के विपरीत जेएमएम के ज्यादातर जिला और पार्टी पदाधिकारियों एवं झारखंड महिला मोर्चा के हैंडल, ट्वीटर पर वेरीफाइड हैं.

इसे भी पढ़ेंः मोदी सरकार की नीतियां और सोच संविधान के खिलाफः ज्यां द्रेज

 

Related Articles

Back to top button