GiridihJharkhand

दल से बिछड़े हाथी को बगोदर बाजार में घूमता देख ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Giridih: जंगली हाथियों का तांडव गिरिडीह के बगोदर में बढ़ता जा रहा है. बुधवार की अहले सुबह दल से बिछड़े एक हाथी बगोदर बाजार में बौखलाकर इधर-उधर घूमता रहा. अहले सुबह अकेले हाथी को देख कर ग्रामीणों में भी डर सता गया, की कही वो किसी झोपड़ीनुमा घर को तोड़ न दे.

लिहाजा, हाथी के पीछे पीछे ग्रामीणों की भीड़ भी दौड़ना शुरू कर दिया. पो फटने से पहले एक अकेले हाथी को जंगल से बाजार में देख कर ग्रामीणों की भीड़ उसे किसी तरह घरों के नजदीक जाने से रोकती रही. लेकिन एक घर को इस हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाने की बात सामने आ रही है. हालाकी ग्रामीणों की भीड़ जब दल से बिछड़े इस हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, तो वो बाजार से जीटी रोड होते हुए जंगल की ओर घुस गया.

Related Articles

Back to top button