
Sasaram : जिले में एक नशेड़ी युवक से उसकी मां और पत्नी सहित घरवाले इतने परेशान हो गए कि उसे घर में जंजीर से बांध दिया है. अब परिवार वाले चाहते हैं कि उनका बेटा सुधर जाए, इसे पुलिस-प्रशासन नशा मुक्ति सुधार केंद्र ले जाए.
इसे भी पढ़ें : IIIT Ranchi : रांची ट्रिपल आईटी में प्रोफेसर्स की होगी नियुक्ति, निकला विज्ञापन
यह मामला सासाराम के कबीरगंज का है. कृष्ण कुमार नशे की हालत में घर में मारपीट एवं तोड़-फोड़ कर रहा था. इससे उसकी मां चंद्रमुनी कुंवार तथा पत्नी सोनी देवी परेशान हैं. मां चंद्रमुनी कुंवर बताती हैं कि कि उनका बेटा पिछले एक साल से नशे का सेवन कर रहा है. शराब, भांग, गांजा समेत कई तरह के नशे का आदि है. घर वाले जब पैसे देने से मना करते है तो वह सभी को गाली-गलौज और मारपीट करता है. दो दिन पूर्व वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, तो सबने मजबूरन उसे जंजीर में बांध दिया है.
पत्नी सोनी देवी कहती है कि 5 माह पहले शादी हुई है. ये सब नशा करते हैं. नशा में मारपीट करते हैं मंगलसूत्र भी तोड़ दिया है. मजबूरी में यह कदम परिवार वालों ने उठाया है. मां और पत्नी दोनों चाहते हैं कि वो सुधर जाए ताकि वो शांति से जी सके.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नैक मूल्यांकन को लेकर विवि और विभाग में नहीं है तालमेल, दो माह बाद भी जमा नहीं हो सका सेल्फ स्टडी रिपोर्ट




