Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Agartala: त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो और जवानों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 154 हो गयी है. मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- #Bihar: 12 नये मामले आने के बाद प्रदेश में 761 कोरोना पॉजिटिव, सीएम नीतीश ने लॉकडाउन बढ़ाने का किया है समर्थन
राज्य में संक्रमण की जांच दर राष्ट्रीय औसत जांच दर से अधिक
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि धलाई में नागरिकों और बीएसएफ कर्मियों के 750 नमूनों की जांच में बीएसएफ के दो अधिकारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. माता त्रिपुरासुंदरी के आशिर्वाद से हमारा राज्य जल्द ‘कोरोना मुक्त’ होगा.
इससे पहले राज्य के कानून मंत्री एवं मंत्रिमंडल के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि राज्य में संक्रमण की जांच दर राष्ट्रीय औसत जांच दर से अधिक है.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown: झरिया के लॉज में फंसे हैं तीन कश्मीरी सेब व्यापारी, ऑनलाइन आवेदन किया, अब तक नहीं मिली है मदद
10,344 लोगों की हो चुकी है जांच
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय औसत जहां प्रति दस लाख 1280 है, वहीं त्रिपुरा में हर 10 लाख लोगों पर 2,400 लोगों की जांच की जा रही है. जहां तक जांच की रफ्तार की बात है, तो दिल्ली, गोवा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बाद त्रिपुरा पांचवे नंबर पर आता है. नाथ ने कहा कि अभी तक 10,344 लोगों के नमूने लिये गये हैं, जिनमें से 9,794 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है.
गौरतलब है कि त्रिपुरा में पहला केस 6 अप्रैल को सामने आया था. गुवाहाटी से गोमती जिला पहुंची एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी. जिसके बाद 16 अप्रैल को महिला को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था. वहीं राज्य में संक्रमण का दूसरा मामला 16 अप्रैल को ही सामने आया था.
इसे भी पढ़ें- टीचर्स का ऑनलाइन फ्रेंडली न होना और ऑफलाइन क्लासेस की उम्मीद बना रही ऑनलाइन पढ़ाई से दूरी