
PAKUR: पाकुड़ समाहरणालय स्थित शहीद अमरजीत बलिहार पार्क में नक्सली मुठभेड़ में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार समेत 5 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. सांसद विजय हांसदा, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी मणिलाल मंडल, डीडीसी, एसडीपीओ, एसडीओ सहित तमाम पदाधिकारियों और शहीद के परिजनों ने शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यर्पण किया. इस मौके पर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें :सुरक्षाबलों ने पुलवामा में 5 आतंकियों को मार गिराया, घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम

बता दें कि 2 जुलाई 2013 को पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार दुमका में आयोजित डीआईजी की बैठक में भाग लेने गए थे और लौटने के दौरान काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनीनाला गांव में नक्सली हमले में एसपी अमरजीत बलिहार समेत 5 जवान शहीद हुए थे. एसपी अमरजीत बलिहार,चालक अशोक कुमार श्रीवास्तव, अंगरक्षक चंदन थापा,पुलिस मनोज कुमार हेम्ब्रम,संतोष मंडल और राजीव कुमार नक्सली हमले में शहीद हुए थे.
इसे भी पढ़ें :बिहार की चर्चित मुखिया रितू जायसवाल अब नहीं लडे़ंगी पंचायत चुनाव, जानें वजह




