JharkhandLead NewsRanchi

आदिवासी जन परिषद ने रूपा तिर्की की मौत मामले में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Ranchi : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या प्रकरण में सीबीआइ जांच की मांग लोग कर रहे हैं. सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची में प्रदर्शन भी हो चुका है.

इंटरनेट मीडिया में रूपा को न्याय दिलाने के लिए अभियान चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए चाईबासा के सब इंस्पेक्टर शिव कुमार कनौजिया को जिम्मेदार मानते हुए जेल भेज दिया है.

रांची में आदिवासी जन परिषद समेत कई आदिवासी संगठनों ने बड़ा घाघरा कुसई में रूपा तिर्की की हत्या के विरोध में सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने हेमंत सरकार पर अपनी नाराजगी जताई.

इसे भी पढ़ें :प्रवासियों के लिये गुजरात और मधुपूर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 20 मई से होगा परिचालन

प्रेम शाही मुंडा ने अपना आक्रोश जताते हुए कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री आदिवासी हों और हमारी मां, बहनों की सुरक्षा ना हो सके, उस सरकार का आदिवासी जन परिषद और आदिवासी समाज विरोध करता है. ये सरकार माफिया तत्वों, चाटुकारों के इशारे पर काम कर रही है.

रूपा तिर्की के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. इसलिए इसकी सीबीआइ से जांच करायी जाए. हालांकि अब तक इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से किसी प्रकार का बयान नहीं आया है. इस मामले में पुलिस अनुसंधान पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :‘कभी खुशी कभी गम’ से ‘बाबा का ढाबा’ जाने के लिए भी बन जाता है ई-पास, ऐसे बन रहा मजाक

Related Articles

Back to top button