
Ranchi. राज्य सरकार ने बाल विकास परियोजना के 31 पदाधिकारियों का स्थानांतरण प्रतिस्थापन किया है. पूजा कुमारी को तोरपा खूंटी के पद पर पदस्थापित किया है रेणुका कुमारी को छतरपुर रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया चंदा रानी को पेटरवार नीलिशा कुमारी को चाय बादशाह सदर ज्योति कुमारी प्रसाद को लोहरदगा सदर के पद पर पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.
सुरभि सिंह बनी रांची की DSWO
राज्य सरकार ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. श्वेता भारती को रांची से स्थानांतरित करते हुए पश्चिम सिंहभूम भेजा गया है. सुरभी सिंह को सिमडेगा से स्थानांतरित करते हुए रांची का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. रेणु रवि को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है. पूर्णिमा कुमारी को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बोकारो के पद पर स्थापित किया गया है. स्नेहा कश्यप को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है. अलका हेंब्रम को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है. अनीता कुजूर को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धनबाद के पद में पदस्थापित किया गया.
अंजू कुमारी को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है. बसंती जी बाड़ा को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया. सूरजमुखी कुमारी को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है. सुमन सिंह को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया. कृष्णा टोप्पो को सहायक निदेशक समाज कल्याण निदेशालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
दो सहायक निदेशक का ट्रांसफर
राज्य सरकार ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग गढ़वा नीतीश कुमार निशांत को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को तंग कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया है. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक में शंकर प्रसाद को स्थानांतरण करते हुए उन्हें सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सेल के पद पर पद स्थापित किया है. इस संबंध में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.




