JharkhandLead NewsRanchi

ED अफसरों पर CM का एफआइआर ही संदिग्ध, डीजीपी करें जांच: बाबूलाल मरांडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा एसटी-एससी एक्ट के तहत ईडी पर किये गये मुकदमे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बात रखी है. कहा है कि जो एफआइआर हुआ है, उसे देखने से लगता है कि सीएम और उनके साथ काम करनेवाले अपनी सुध बुध खो बैठे हैं. एफआइआर के पहले पन्ने पर पहले ही पारा में लिखा है कि वे साहेबगंज से विधायक हैं जबकि ऐसी कोई विधानसभा सीट है ही नहीं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें तो एफआइआर ही फर्जी लगता है. इसकी सत्यता की जांच हो कि यह कितना सही है. कहीं ऐसा तो नहीं कि उनके नाम पर किसी ने फर्जीवाड़ा कर दिया हो. ऐसा अतीत में भी हुआ है.

डीजीपी एवं पुलिस अधिकारी इस FIR की सत्यता की जांच करें कि सचमुच में हेमन्त सोरेन ने FIR किया है या उनके नाम से किसी ने FIR किया है. उनके यहां फर्जीवाड़ा का पहले भी रिकॉर्ड रहा है. मुझे स्मरण है शिबू सोरेन जी के समय एक बार 2-3 लोगों को एक जगह टिकट दिया गया और चुनाव लड़ गये थे. बाद में बोला गया कि फॉर्म में फ़र्ज़ी हस्ताक्षर किया गया था.

सोशल मीडिया के जरिये भी बाबूलाल ने एफआइआर को लेकर कहा कि हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एससी-एसटी थाने में खुद ही मुकदमा दर्ज कराया है.

एससी/एसटी एक्ट का इससे बड़ा दुरुपयोग और मजाक का दूसरा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है. अपने “कर्मों” से हेमंत सोरेन अपनी एवं सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा पहले ही धूमिल कर चुके हैं, अब भगवान उन्हें कुछ सुबुद्धि दें.

इसे भी पढ़ें – Ranchi Breaking: डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे सीएम आवास, बाहर हलचल तेज

Related Articles

Back to top button