
New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 6 अप्रैल को मतदान होना है. इससे पहले Times Now और C-वोटर सर्वे ने प्रदेश के मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश की. तमिलनाडु और केरल में भी एक ही चरण में चुनाव होगा. असम में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों में 2 मई को मतों की गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.
केरल में आगामी विधानसभा चुनावों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को कुल 140 सीटों में से 82 सीटों पर जीत कर सकती है. सर्वे के अनुसार, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 56 सीटों पर कब्जा कर सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक सीट सीट से संतोष करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें : पुडुचेरी ओपिनियन पोल: कांग्रेस की वापसी का रास्ता दिख रहा है बंद, एनडीए मिल सकती है बहुमत




