Fashion/Film/T.VNational

लक्ष्मी बॅाम्ब के ट्रेलर ने तहलका मचाया,  भारत में सिर्फ 24 घंटे में मिले 70 मिलियन व्यूज 

इस हॉरर-कॉमेडी में एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की आत्मा अपना बदला लेने के लिए अक्षय के किरदार को वश में करते हुए दिख रही है.

 NewDelhi :  सुपर स्टार अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत लक्ष्मी बम  के ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है.  शुक्रवार को इसे ऑनलाइन रिलीज किया गया. लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb) भारत में सिर्फ 24 घंटे में 70 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फिल्म ट्रेलर साबित हुआ है.

इस हॉरर-कॉमेडी में एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की आत्मा अपना बदला लेने के लिए अक्षय के किरदार को वश में करते हुए दिख रही है. ट्रेलर में कॉमेडी सीन के साथ-साथ ड्रामा भी है, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया है.

इसे भी पढें : संस्मरण : ‘छी! यह भी कोई सिंगर है…’ जिसने यह कहा, वही बन गयीं जगजीत सिंह की हमसफर

लक्ष्मी बम के ट्रेलर पर इंडस्ट्री ने  प्यार की बौछार कर दी  

लक्ष्मी बम के ट्रेलर पर इंडस्ट्री ने भी प्यार की बौछार कर दी है. करण जौहर, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, कृति सनोन, कृति खरबंदा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अन्य ने ट्रेलर को पसंद किया है. सोशल मीडिया पर इस बारे में काफी चर्चा हो रही है.

राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित , डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ गुड फिल्मस , तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, लक्ष्मी बॅाम्ब डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर  तथा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई इन देशोंमें इस दिवाली 7 नवंबर 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है .

लक्ष्मी बम  के ट्रेलर को अक्षय कुमार  ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया था. इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जायें और तैयार हो जायें देखने लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी.

इसे भी पढें : आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा, भारतीय मुसलमान दुनिया में सर्वाधिक संतुष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button