JharkhandRanchi

राजमहल से फरार हत्या आरोपितों को तीन पहाड़ में पकड़ा

Ranchi : राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर के निकट से सोमवार की देर शाम फरार दो हत्या आरोपितों को तीन पहाड़ पुलिस ने 27 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना की पुलिस ने थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर शर्मापुर मुख्य पथ पर बैंक मोड़ के समीप पैदल चलते दोनों को दबोचा लिया है.

पकड़े गए आरोपितों के बारे में थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कैदी बैंक मोड़ के समीप पैदल कहीं जा रहे हैं. तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना के पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक केके मुरारी, हवलदार पप्पू यादव ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर उक्त दोनों कैदियों को पुलिस हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें :पलामू: दिवंगत पत्रकार एसएस रूबी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Related Articles

Back to top button