JharkhandLead NewsRanchi

21 सूत्री मांगों के लिए 26 से 28 नवंबर तक ट्रेड यूनियन करेंगे महापड़ाव का आयोजन

Ranchi : संयुक्त किसान मोर्चा और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच की बैठक शुक्रवार को हुई. जहां 26 से 28 नवंबर तक आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महापड़ाव की तैयारी की समीक्षा की गयी. राजधानी में भी तीन दिवसीय महापड़ाव का आयोजन किया जायेगा. बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक अशोक यादव ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राज्य में भी प्रचार अभियान चलाये जा रहे हैं. प्रचार अभियान नयी दिल्ली में आयोजित मजदूरों-किसानों के अखिल भारतीय संयुक्त सम्मेलन की घोषणा के अनुसार आयोजित किया जा रहा है. जहां मजदूरों, किसानों, आम जनता के जीवन और आजीविका के साथ-साथ जनता के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, सद्भावपूर्ण जीवन पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बैठक में इंटक, एटक, सीटू, एआईसीसीटीयू, एचएमएस, झारखंड राज्य किसान सभा, एआईकेएम समेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया.

21 सूत्री मांगों के लिए चल रहा अभियान

श्री यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की नीति और योजनाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसमें 21 सूत्री मांग है. जिसके लिए राज्य में भी अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें चार मजदूर लेबर संहिताओं को समाप्त करना, किसानों के लिए वैधानिक एमएसपी सुनिश्चित करना, विनिवेश और एनएमपी के प्रयासों को समाप्त करना, बिजली संशोधन विधेयक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस करना,  अनौपचारिक क्षेत्र के कामगार ठेकेदार कामगार एवं स्कीम वर्करों के लिए कानूनी तथा सामाजिक सुरक्षा, समान काम के लिए समान वेतन, शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी समेत अन्य मांग है. संयुक्त मंच की ओर से बताया गया कि महापड़ाव के तीनों दिन इन संगठनों के करीब पांच पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. प्रतिदिन संगठनों के राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे. बैठक में शुभेंदु सेन, प्रकाश विप्लव, अशोक यादव, संजीव श्रीवास्तव, अजय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – एमपी के अराकू वैली से गांजा खरीद कर जमशेदपुर में बेचनेवाले दो तस्कर एक क्विटल गांजा के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button