BokaroJharkhandLead NewsRanchi

CM का बड़ा फैसला, नहीं गठित होगी गोमिया नगर परिषद

  • पंचायती व्यवस्था पर ही गांवों का भरोसा

Ranchi: अब राज्य में गोमिया नगर परिषद का गठन नहीं किया जायेगा. वहां पंचायती राज व्यवस्था पर ही सारी व्यवस्था चलेगी. सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों की अपेक्षाओं और मांग को देखते हुए बोकारो के गोमिया नगर परिषद को विघटित करने से संबंधित प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति दे दी है. अब इस पर मंत्रिमंडल की औपचारिक स्वीकृति ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें- सीसीए आंदोलन के दौरान जिसने चलायी थी शाहीन बाग में गोली, वो बीजेपी में हुआ शामिल

रघुवर दास के समय नगर परिषद के गठन की थी तैयारी

पूर्व सीएम रघुवर दास के समय गोमिया को नगर परिषद में शामिल करने की पहल की गयी थी. इस संबंध में सितंबर 2018 में गोमिया प्रखंड के 8 गांवों को मिलाकर गोमिया नगर परिषद के गठन की अधिसूचना जारी की गयी थी.

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना ओर राज्य सरकार के इस प्रयास से स्थानीय लोगों में निराशा थी. गोमिया प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पंचायतों के मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आपत्ति भी जतायी थी.

उनका कहना था कि नगर परिषद क्षेत्र में शामिल संपूर्ण क्षेत्र ग्रामीण प्रकृति का है. अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है. दैनिक और दिहाड़ी मजदूरी के लिए ग्रामीण अन्य क्षेत्रों में पलायन करते हैं.

ऐसे में नगर परिषद के गठन होने पर जनता पर कर का बोझ बढ़ेगा. नगर परिषद के गठन से संबंधित अधिसूचना को वापस लिया जाये.

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, मिलेगा वीकली ऑफ

किन किन गांवों को नगर परिषद में किया गया था शामिल

गोमिया नगर परिषद के गठन के लिए यहां के 8 गांवों को शामिल किया गया था. इनमें गोमिया, पलिहारी गुरुडीह, सराबेड़ा, खम्भरा, स्वांग, पिपराडीह, हजारी और खुदगड्डा शामिल हैं.

सभी गांवों को मिलाकर इसकी कुल आबादी 48,141 (वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक) है. जनसंख्या घनत्व 687 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है. कुल क्षेत्रफल 66.40 वर्ग किलोमीटर है.

इसे भी पढ़ें- 10 दिनों के अभियान में राज्य भर से 125 अवैध हथियार जब्त, सबसे अधिक रांची से

Related Articles

Back to top button