Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : दो युवकों में चाकूबाजी, एक घायल

Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के पास दो लोगों में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक गाड़ीखाना निवासी विक्की कुमार हैं. उसकी गर्दन में चाकू लगने के बाद उसे इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल युवक विक्की कुमार ने बताया है कि उस पर चाय बेचनेवाले के बेटे ने चाकू चलाया है. हालांकि, चाकू चलाने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. विक्की ने बताया कि उस पर चाकू से तीन वार किये गये, जिनमें एक वार से उसकी गर्दन की नस कटने की बात चिकित्सक ने बतायी है. हालांकि, वह खतरे से बाहर है.

इसे भी पढ़ें- 10 दिनों के अभियान में राज्य भर से 125 अवैध हथियार जब्त, सबसे अधिक रांची से

Related Articles

Back to top button