JharkhandNationalNEWS

‘टूलकिट’ मामलाः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर

New Delhi: ‘टूलकिट’ मामले में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. ये एफआईआर रायपुर के सिविल लाइन थाने में छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कराई है. बीजेपी की ओर से प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए इस संकट के वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश चल रही है. कांग्रेस ने इस आरोप को झूठा करार दिया और संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी.

इसे भी पढ़ेः ओड़िशा बॉर्डर पर कैंप लगाकर की जा रही कोविड जांच, बिना मतलब आने-जाने वालों पर नजर

छत्तीसगढ़ NSUI की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. बता दें कि टूलकिट मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है.

FIR में बीजेपी पर ये आरोप लगाये गये हैंः

FIR में एआईसीसी, IT रिसर्च सेल के लेटरहेड को जाली बताने और उस पर झूठी और मनगढ़ंत सामाग्री इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप लगाए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि संबित पात्रा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से कांग्रेस पार्टी के फर्जी लेटरहेड को शेयर किया. जबकि प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास डॉक्टर रमन सिंह कर रहे हैं. इसको देखते हुए हमने कल शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर आज FIR दर्ज की गई. आईपीसी की धारा 504 ,505(1)BC ,469,188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.गौरतलब है कि संबित पात्रा ने दावा किया था कि राहुल गांधी जो हर सुबह ट्वीट करते हैं, वो भी इसी टूलकिट का हिस्सा है, जिसके जरिए सरकार को बदनाम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेः BIG NEWS : अब घर पर ही कर सकेंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने होम टेस्ट किट को दी मंजूरी

 

Related Articles

Back to top button