
Ranchi: अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर गढ़वा एसपी ओर डीसी जिले के विभिन्न थाना का निरीक्षण किया. एवं विधि व्यवस्था पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी ने कहा की 22. जनवरी को राम जन्मभूमी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न सम्पूर्ण देश में हर्ष उल्लास से मनाया जाएगा. जिसके मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. सभी थाना प्रभारियों को होटल, ढाबों, लॉज व सार्वजनिक सराय स्थलो पर निगरानी रखने व आगंतुक रजिस्टर चेक कर पूछताछ करने, बाहर से आने वाले लोगों की पूछताछ करने, सार्वजनिक आवागमन स्थलों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आने जाने वाले यात्रियों की चेकिंग करने व निगरानी रखने के निर्देश दिये. क्षेत्र के पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियों को लगातार भ्रमण कर सजग रहने के निर्देश दिये. जिले के प्रमुख रास्तो व चौराहों पर सघन चेकिंग प्वाईंट लगाने के निर्देश दिये. सभी थाना प्रभारियों को बलवा, ड्रिल सामग्री रखने अलर्ट मोड़ में रहने के लिए कहा गया है. जिससे हर आपात स्थिति से निपटा जा सके.




