Sports

एशिया कप 2018 : कल अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाक के सामने होगा भारत, हर खिलाड़ी है फार्म में : रोहित शर्मा

Ranchi : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वे यहां चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. वापसी करने वाले आल राउंडर रविंद्र जडेजा के चार विकेट चटकाने के बाद रोहित ने शानदार पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को सुपर फोर के शुरूआती मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की.

शुरू से ही हमने दिखाया शानदार प्रदर्शन : रोहित 

रोहित ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि शुरू से ही हमने शानदार प्रदर्शन दिखाया. हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें पता था कि दूधिया रोशनी में यहां बल्लेबाजी करना बेहतर होगा. हर कोई बहुत अच्छी फार्म में है. इस तरह की पिच पर गेंदबाजों को रोटेट करना अहम था.

इसे भी पढ़ें : जडेजा की स्पिन पर ढेर हुआ बांग्लादेश, भारत की एशिया कप के सुपर फोर में जोरदार शुरुआत

भारत ने बांग्लादेश को 173 रन पर समेटकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. उन्होंने कहा कि हम छोटे स्पैल में गेंदबाजों को रोटेट करना चाहते थे. यह हमारे लिये चुनौतीपूर्ण था लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. हम हमेशा जानते थे कि अगर हम सटीक लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करेंगे तो हमें विकेट मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं : जडेजा

मेरा लक्ष्य पुरे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना : जडेजा

बायें हाथ के स्पिनर ने 29 देकर चार विकेट झटककर एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका अदा की जिससे उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने 480 दिन तक बाहर रहने के बाद भारतीय टीम में वापसी की.

इसे भी पढ़ें : विजय हजारे ट्रॉफी : नदीम की जादुई गेंदबाजी ने झारखंड को दिलाई आसान जीत

जडेजा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि मैं हमेशा इस वापसी को याद रखूंगा क्योंकि मैंने करीब 480 दिन के बाद भारतीय टीम में वापसी की है. इससे पहले मैं इतने ज्यादा लंबे समय तक बाहर नहीं रहा था. वर्ष 2019 विश्व कप के लिये एक साल से भी कम समय बचा है. उन्होंने कहा, विश्व कप में अभी कुछ समय है, हमें उससे पहले काफी मैच खेलने हैं और मैं अभी से कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकता. मेरा लक्ष्य है कि मुझे जब भी मौका मिले मैं पुरे सीरीज अच्छा प्रदर्शन करूं.

Related Articles

Back to top button